Thursday, 21 November 2013

Itni Nafrat Aakhir kyo ?

नफरत की इब्तिदा>>>आज पूरी दुनिया मुसलमानो से नफरत करती हैँ और उनको बदनाम करने के लिए तरह तरह की साज़िशे की जाती हैँ| उनके धर्म के बारे मे झूट गढ़े जाते है सवाल यह है कि इस नफरत की इब्तिदा कब हुई? क्या मुसलमानो ने ही पहले नफरत करने की इब्तिदा (शुरुआत) की? दरअसल हुज़ूर मुहम्मद (स अ व) ने शहरे मक्का मे जब अपनी नबूवत का एलान किया उस समय मक्का मे मूर्तिपूजा का बोलबाला था| पूरे शहर मक्का के लोग अलग अलग कबीले और खानदान मे बँटे हुए थे| हर खानदान के लोग अपने अपने प्रिय देवता की पूजा करते थे| जब नबी (स अ व) ने इस्लाम की तबलीग करना शुरु किया तो वो लोग नबी (स अ व) और जो लोग मुसलमान हो गये थे उनके दुशमन बन गए और शदीद नफरत करने लग गए| इसकी वजह थी कि वह नही चाहते थे कि जो लोग उनके बीच पैदा हुए वो अपने बाप दादाओ का धर्म छोड़ कर दूसरा धर्म अख्तियार कर लेँ और उन्हे यह भी डर था कि अगर लोग मुसलमान हो गए तो हमे गुलाम व अपने से नीचे और गरीब लोगो मे समानता के साथ रहना पड़ेगा व आकाओ व सरदारो की कोई इज़्ज़त नही रह जाएगी| इसी वजह से मक्का वालो ने मुसलमानो को खूब सताया और मुसलमान परेशान होकर मदीना चले गए| मदीना मे पहले से जो लोग मुसलमान हो गए थे उन्होने मक्का के मुसलमानो की मदद की व उन्हे रहने के लिए जगह दी| वहाँ जाकर मुसलमानो ने तबलीग का काम शुरु किया| मदीना मे इस्लाम तेजी से फैल रहा था इसे देख के वहाँ रहने वाले यहूदी, मुसलमानो से जलने लगे और किसी न किसी बहाने उन्हे लड़ने के लिए उकसाते रहते| लेकिन मुसलमान तकलीफे सहकर चुप रहते| यह देखकर उनके हौसले बढ़ गये और एक बाज़ार मे जिसमे यहूदियो की दुकाने थी एक मुस्लिम महिला को पकड़ लिया फिर सब यहूदी इकट्टा हो के जंग के लिए इकट्ठा हो गए| हुजूर (स अ व) को अल्लाह ने खबर दी तो आप भी मुसलमानो को लेके आये और जंग हुई इसमे मुसलमानो की विजय हुई| इसके बाद भी यहूदी नही सुधरे और मक्का वालो के साथ मिलकर मुसलमानो से कई जंग की उसके बाद मुसलमानो ने बहुत से यहूदियो(जंग मे कैद हुए) को सज़ा के तौर पर जिला वतन (शहर के बाहर) कर दिया| यहूदी दूसरे देशो मे जाकर लोगो को मुसलमानो के खिलाफ भड़काने लगे इसके नतीजे मे इसाइयो ने मुसलमानो पर हमला करने का निश्चय किया| नबी (स अ व) ने सूचना पाकर उनका सामना करने के लिए भी लश्कर भेजा और इसाई शहर छोड़ कर भागे इसी तरह यहूदी और ईसाई जिस देश मे जाते वहाँ मुसलमानो के खिलाफ शाज़िश करते| इसी तरह एक शहर मक्का से मुस्लिमो से नफरत की शुरुआत हुई और पूरी दुनिया मे मुसलमानो से नफरत फैल गयी, और आज भी जारी है..........

No comments:

Post a Comment